घणै मान अर घणै हेत सूं मिजमानी करां आपरी ,पधारो म्हारे देश |अठै थानै मिलसी नई अर पुराणी बातां ब्लॉग जगत री, तकनीक ,संगीत अर खान पान री |
बुधवार, 24 फ़रवरी 2010
रेल बजट से खुश नहीं मेवाड़
उदयपुर. रेल बजट की घोषणा के बाद मेवाड़ की दशा मावली—बड़ी सादड़ी रेल खंड की भांति दिखाई दे रही है जिसका धणी—धोरी कोई नहीं है। मेन लाइन से बहुत दूर व विकास की धारा से भटके हुए मेवाड़ को बजट में रेल मंत्री ममता बैनर्जी ने पूरी तरह से निराश किया है। कांग्रेस के नेताओं ने बजट को संतुलित बताया और भाजपा ने पूरी तरह निराशजनक। रेलों में यात्री किराया व माल भाड़ा न बढ़ाना राहत की बात है मगर विकास की दृष्टि से मेवाड़ ठगा सा रह गया है। उदयपुर से कम से कम दो नई गाड़ियां चलने, बांद्रा, इंदौर व सियालदाह एक्सप्रेस के फेरे बढ़ने, चेटक एक्सप्रेस का मार्ग बदलने व अजमेर इंटरसिटी को जयपुर तक चलाने की बजट में घोषणा की उम्मीद थी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें