अहमदाबाद. यहां पर एक महिला ने शादी के सात माह तक पति संग रहने के बाद उसने अपना गिरगिट का रंग दिखा दिया। जैसे ही सात माह पूरे हुए पत्नी ने एक लाख रुपया और घर का कीमती सामान लेकर रफूचक्कर हो गई। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अमराईवाडी पुलिस स्टेशन ने शादी कराने के लिए पैसा कमाने वाले गिरोह का पर्दाफास किया था। उसके बाद नरोडा में इस प्रकार की घटना सामने आई जिसके बाद पुलिस के कान फिर से खड़े हो गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार नरोडा ठक्करनगर निकोल गांव में गणपतभाई रावलीभाई परमार ने खेडा जिला के नडियाद के वसो गांव के शंकरभाई वालजीभाई परमार की लड़की मीना के साथ 2008 में शादी की थी। जिसके बाद इन दोनों में तकरार हो जाने की वजह से अलगाव हो गया। मीना से दूसरी बार शादी करने के लिए जब गणपतभाई ने उसके परिवार वालों से बात की तो उन्होंने 21 हजार रुपए की मांग की। इसके बाद गणपतभाई ने मीना की मांग को स्वीकार करते हुए पैसा दे दिया। शादी के सात माह बाद मीना ने घर से नगदी समेत कीमती समाना लेकर रफूचक्कर हो गई। गणपत भाई ने नरोडा पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस मीना और उसके परिवार के सदस्यों की खोजबीन कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें