नई दिल्ली. राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर बचे बवाल को शांत करने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कल सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला किया है। जिसके बाद यह साफ हो गया है कि यह बिल भले ही राज्यसभा में पेश कर दिया गया हो लेकिन इस पर वोटिंग आज नहीं होगी।
राज्य सभा में पहुंचे मार्शल राज्यसभा में राजेडी और सपा सांसदों के हंगामे के बीच सांसदों को काबू करने के लिए मार्शल बुला लिए गए हैं। कई बार राज्यसभा को स्थगित करने के बाद शाम छह बजे इस बिल को पास करने के लिए वोटिंग करवाने का फैसला किया गया था। राज्यसभा में बिल को पेश कर दिया गया है। राजेडी सांसदों के द्वारा सभापति हामिद अंसारी से छीनकर बिल की प्रतियों को फाड़ने पर इन सांसदों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। इनके खिलाफ अनुशासनत्मक कार्रवाई की जा सकती है।
मुलायम-लालू ने समर्थन वापस लिया
समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल ने कहा है कि अगर महिला आरक्षण विधेयक वर्तमान स्वरुप में ही संसद से पारित हो जायेगा तो वे मनमोहन सरकार से समर्थन बकायदा वापस ले लेंगे। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने आज यहां संसद परिसर में पत्नकारों के सामने घोषणा की। दोनों नेता महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस पर प्रहार करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार ने इस विधेयक को पेश करने से पहले सभी राजनीतिक दलों से सलाह- मशविरा नहीं किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें