सोमवार, 8 मार्च 2010

साईं भक्ति की आड़ में चलता था देह व्यापार

नई दिल्ली. पुलिस ने एक ऐसे हाई प्रोफाइल स्वामी को गिरफ्तार किया है, जो दुनिया के सामने साईं प्रवचन देता और मंदिर का संचालन करता लेकिन इसकी आड़ में वह धड़ल्ले से देह व्यापार का धंधा चला रहा था। पुलिस ने इस स्वामी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें से एक दलाल है व छह लड़कियां हैं। गिरफ्तार लड़कियों में से दो पूर्व एयरहोस्टेस हैं जबकि एक भावी मॉडल है, जो एमबीए कर रही है। यह स्वामी चित्रकूट (यूपी) में 200 बिस्तरों का अस्पताल बनवा रहा है।
दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि साकेत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज सिंह को सूचना मिली कि पीवीआर साकेत के पास कुछ लोग हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चला रहे हैं। सूचना के आधार पर एसआई संजय शर्मा और दलीप कुमार को सादी वर्दी में उक्त स्थान पर ग्राहक के तौर पर भेजा गया। कुछ दूरी पर मुखबिर व पुलिस की बाकी की टीम भी तैनात हो गई।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें