सोमवार, 8 मार्च 2010

इन्हें दुल्हनिया कौन बनाएगा

 राहुल के स्वयंवर में हारी निकुंज और हरप्रीत का अब क्या होगा। चूंकि डिम्पी मिसेस महाजन बन चुकीं है, सवाल अब ये उठता है कि आखिर निकुंज मलिक और हरप्रीत से शादी कौन करेगा। पूरा देश देख चुका है कि इन दोनों ने राहुल के लिए प्यार की पींगे भरी थी। उनके साथ डेट पर गई, राहुल के लिए सेक्सी अंदाज में डांस भी किया। तो सवाल ये है कि शो में आने से पहले सामान्य परिवार की इन दोनों लड़कियों को अब कौन पत्नी स्वीकार करेगा।राहुल ने खुलकर शो पर उन सभी लड़कियों के साथ फ्लर्ट किया, उन्हें चूमा भी और गले भी लगाया। इस सबके बाद सभी लड़कियां सेलिब्रिटी तो बन गई लेकिन मिसेस महाजन केवल डिम्पी बन पाई। हां अगर ये मॉडलिंग या किसी इसी तरह की फील्ड में अपना करियर बनाने यहां आई थी तो फिर तो आना सफल रहा, लेकिन अगर सचमुच सिर्फ राहुल की दु्ल्हनियां बनने आई थी तो बेचारी हरप्रीत निकुंज और उन सारी लड़कियों का क्या होगा ये बड़ा सवाल है।चलो बाकी लड़कियों की बात छोड़ भी दें तो, निकुंज और हरप्रीत तो राहुल की नाम की मेहंदी लगा चुकी थी, हल्दी भी लगवाई थी, चुनरी भी ओढ़ी थी। क्या ये दोनों वह सब भूल पाएंगी, या उन्हें दोबारा दुल्हन बनाते समय लोग वो सारी बातें भूल पाएंगे।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें